धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: बलियापुर-पतलाबाड़ी मार्ग पर डांगेपाड़ा के समीप सड़क हादसे में घायल दुधिया निवासी 70 वर्षीय मंगल मंडल की गुरुवार को रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। 18 अक्तूबर को साइकिल से बलियापुर जाने के क्रम में एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच और फिर रिम्स रेफर किया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विधायक चंद्रदेव महतो ने शोक जताया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: दुर्गा पूजा विसर्जन देखने आ रहे 14 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...