धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, छठ तालाब ठाकुरकुल्ही की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 25 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो, सांसद प्रतिनिधि कमल कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, कैलाश गुप्ता, मनोज साव, बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास तथा महामंत्री रंजीत राणा ने किया। रक्तदान करनेवालों को ब्लड सेंटर, आइकॉन क्रिटिकल केयर की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समिति के सचिव विकास राय ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। शिविर सफल बनाने में प्रसून पांडे, प्रदीप पाठक, दुर्गा सिंह, संतोष रजक, अजय चौ...