धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बस्ताकोला लोडिंग प्वाइंट में डीओ ट्रकों की लोडिंग चालू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में परियोजना प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। इसमें जेएमएम, आरसीएमएस और ग्रामीण मोर्चा के प्रतिनिधि भी शामिल थे। गुड्डू सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय बेरोजगारों और असंगठित मजदूरों को रोजगार से वंचित कर ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि काम शुरू नहीं होने पर कोयला डिस्पैच रोक दिया जाएगा। परियोजना पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने आश्वासन दिया कि डीओ कोयले का ऑफर भेजने की प्रक्रिया पूरी कर दुर्गापूजा के बाद ट्रक लोडिंग शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। वार्ता में मुख्य रूप से गणेश निषाद, रामबाबू पासवान, संतोष रवानी, योगेश चौहान, लक्ष्मण चौहान...