धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: त्योहारों के सीजन में धनबाद और आसपास के इलाकों में चोरों का आतंक अचानक बढ़ गया है। दुर्गापूजा की आहट के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बंद घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। अपराधियों ने पिछले दो दिनों के अंदर चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने सुनसान जगहों पर सटीक रेकी कर पूरी योजना के साथ इन घटनाओं को अंजाम दिया। लगातार बढ़ रही चोरी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इन घटनाओं को जिले में कोयला चोरी के बंद होने से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। छठ पूजा तक धनबाद के लोगों को विशेष चौकसी बरतनी होगी। किसी भी हाल में खाली घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सूर्या हाईलैंड में चारधाम गए परिवार के घर 15 लाख की चोरी बिनोद नगर और हाउसिंग कॉलोनी में चेन छिनतई चोरी के साथ-साथ शहर के...