धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: नगर निगम की अधीनस्थ दुकानों के किराये में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ जिले के विभिन्न चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने सोमवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें किराया वृद्धि वापस लेने अथवा इस पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में जिला चैंबर के वरीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास कंधवे, धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स पार्क मार्केट-हीरापुर के अध्यक्ष संजीव चौरसिया, हटिया चैंबर के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार के अध्यक्ष सोहराब खान और सिंदरी चैंबर के कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया शामिल थे。

किराये में वृद्धि पर विचार नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने चैंबर प्रतिनिधियों को किराये में की गई बढ़ोतरी पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले को स्टैंड...