Dhanbad News: दीवाली के पहले शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सीटी स्कैन
धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में इलाज करानेवाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। सुपर स्पेशियलिटी में सीटी स्कैन मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा हो चुका है। अब इसके ट्रायल रन की तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दीवाली से पहले मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि अभी तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में इलाज के लिए आनेवाले मरीजों, विशेषकर इमरजेंसी और गंभीर रोगियों को डॉक्टर की सलाह पर सीटी स्कैन कराने के लिए निजी जांच केंद्रों में भेजना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त खर्च के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.