Dhanbad News: दीवार गिरने से वेस्ट मोदीडीह में वृद्धा की मौत
धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: सिजुआ। तेतुलमारी के वेस्ट मोदीडीह स्थित हरिजन टोला में बुधवार की सुबह एक मकान की दीवार गिरने से 78 वर्षीय कारी देवी की मौत हो गई। परिजन के अनुसार, वृद्धा अपने कमरे में सो रही थी। लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार सीलन से कमजोर होकर भरभराकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गई। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए कतरास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का एक पुत्र है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तैमारा में दीवार गिरने से दबकर गर्भवती महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.