धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार की शाम लोयाबाद दुर्गा मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर परिसर में दीप जलाने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा की बेदी के सामने सजे दीपों की कतारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर की स्थापना के समय से ही नवरात्र के नौ दिनों तक संध्या बेला में दीप जलाने की परंपरा चली आ रही है। कई श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने के बाद भी आस्था के प्रतीक स्वरूप मंदिर पहुंचकर दीप जलाते हैं। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोयाबाद पुलिस के जवान तैनात है। मौके पर पूजा समिति के सचिव विजेंद्र पासवान, जयप्रकाश पांडेय, सिपाही चौहान, पुतुल झा, राजेंद्र प्रसाद, सोमेन घोष आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jamui News: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू,मंदिरों में...