Dhanbad News: दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण
धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: झरिया। बस्ताकोला, गोशाल मोड़ स्थित दिव्यांगजन संस्थान जीवन में शुक्रवार को दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दिव्यांग जनों के बीच व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल, मोटरराइज साइकिल, हियरिंग एड, ब्लाइंड स्टिक, सीपी चेयर व अन्य दिव्यांगजनों का उपयोग हेतु आधुनिक उपकरण का वितरण किया गया। एनआईपीआईडी, सिकंदराबाद, एलिम्को, कानपुर के सहयोग से सीआरसी रांची द्वारा जीवन संस्थान को उपलब्ध कराया गया था। इस मौके पर संस्थान के सचिव एके सिंह सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.