धनबाद, अक्टूबर 9 -- दिल्ली आंदोलन के कारण ट्रेनें रद्द Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विपक्ष के आंदोलन का असर रेल परिचालन पर भी पड़ने लगा है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी सड़क जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। जारी सूचना में रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस को भी रद्द बताया गया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 10 अक्तूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी यातायात जाम की आशंका है। इसे देखते हुए यात्रियों को होने वाली पर...