धनबाद, नवम्बर 26 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सीटू के आह्वान पर एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली चलो-डेरा डालो कार्यक्रम को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इससे पहले कोयला नगर शहीद स्थल से जत्था निकाल कर कोयला नगर का भ्रमण कर कोयला भवन पहुंच कर नुक्कड़ सभा की। सीटू जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि मजदूर अपने हक-अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा, चार लेबर कोड रद्द करने के लिए सीटू के देशव्यापी आह्वान के तहत एक दिसंबर को दिल्ली चलें। केंद्र की मोदी सरकार के मजदूर किसान व जनविरोधी नीति के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शित करें। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार कोयला सहित अन्य सरकारी उद्योग को निजीकरण कर रही है। झारखंड को लूट के लिए केंद्र सरकार ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक लाया है। अबतक कोल इंडिया में 12वां वेतन समझौता का गठन नहीं होना लेबर क...