धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: जिले की प्रमुख नदियों एवं जलस्रोतों के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा समग्र जल प्रबंधन के उद्देश्य से अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान अंतर्गत गठित मल्टी स्टेकहोल्डर्स वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में नगर आयुक्त आशीष गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दामोदर, कतरी सहित जिले की अन्य प्रमुख नदियों एवं जलस्रोतों की वर्तमान स्थिति तथा उनके संरक्षण और पुनर्जीवन के संभावित उपायों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दामोदर और कतरी नदी के संरक्षण को लेकर घाटों के सौंदर्यीकरण योजना पर चर्चा की गई। बैठक में धनबाद से निकलने वाली नदी, नालाओं को प्रदूषण से बचने एवं स्थानीय लोगों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए दामोदर नदी एवं कतरी नदी के घाटों में सौंदर्यीकरण कार्यों के साथ-स...