धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: दामोदर नदी का जलस्तर अत्यधिक कम होने के कारण सिंदरी में गहराए जल संकट से अब राहत की उम्मीद है। जलस्तर कम होने से हर्ल प्रबंधन को विवश होकर शहर में एक दिन बीच करके जलापूर्ति करनी पड़ रही थी। पंप हाउस तक पानी पहुंचाने के लिए प्रबंधन ने नदी के बालू में ट्रेंच कटिंग भी करवाई थी। इधर, क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से शुक्रवार को दामोदर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हर्ल सिंदरी के एचआर हेड विक्रांत कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से पानी का बहाव पंप हाउस की ओर हो गया है और इंटेकवेल तक आसानी से पानी पहुंच रहा है। इससे सेटलिंग टैंक में जल भंडारण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सब ठीक रहा तो शनिवार से पूरे शहर में नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...