धनबाद, नवम्बर 21 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना मोड़ स्थित धस्का पट्टी में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता वासेपुर निवासी मो. असलम अंसारी की शिकायत पर झरिया पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन के अनुसार, 22 दिसंबर 2024 को पुत्री रोजी प्रवीण का निकाह धस्का पट्टी निवासी सैयद मासूम से हुआ था। शादी में नकद व जेवरात देने के बावजूद ससुराल वाले बीसीसीएल से रिटायर पिता से पांच लाख रुपये और मांगने का दबाव बना रहे थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप शुक्रवार सुबह रोजी ने बहन को मारपीट की सूचना दी थी, जिसके बाद दोपहर में उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने पति सैयद मासूम, ...