धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो ने मुरलीडीह 20/21 पिट्स निवासी दलजीत सिंह को ब्लॉक-2 क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में केंद्रीय अध्यक्ष ने उन्हें मनोनयन पत्र जारी किया है। कहा गया है कि दलजीत सिंह अपने क्षेत्र में संघ के कार्यों के क्रियान्वयन व निष्पादन से संबंधित निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे। साथ ही उनसे संघ के हित में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और उसे गौरवान्वित करने की अपेक्षा की गई है। दलजीत सिंह के मनोनयन पर यूनियन के सदस्यों व समर्थकों ने प्रसन्नता जताई। मंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, तुलसी साव, नंदू बाबा, अजय साव समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व व सक्रिय योगदान से संगठन क...