धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। दीपावली और शादी-विवाह के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट का खतरा बढ़ गया है। अधिक मुनाफे के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मिठाइयों को आकर्षक रंग देने के लिए औद्योगिक रंग चंपई के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। दूध, मावा और पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थ मिलावट की जद में है। विभाग की जांच में यह खुलासा भी हो चुकी है। इस प्रकार की मिठाइयां त्योहारों में बिकती हैं और लोग खरीदते हैं। यह स्वास्थ्य के साथ-साथ जेब पर भी भारी पड़ सकता है। बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में चंपई रंग से तैयार सैकड़ों किलो मिठाइयां नष्ट कराई जा चुकी हैं। बावजूद इसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद नहीं होना विभाग के लिए चुनौती है। स्पॉट...