Dhanbad News: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे के लिए संस्था ने किया रक्तदान
धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। मानवता और सेवा भाव को लेकर सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के सक्रिय सदस्य अभिमन्यु यादव ने थैलेसीमिया से पीड़ित छह वर्षीय रोशन की मदद के लिए रक्तदान किया। गिरिडीह जिले के डुमरी निवासी रोशन एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती है। उसकी आठ वर्षीय बहन भी थैलेसीमिया से पीड़ित है। दोनों भाई-बहन का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है। संस्था की ओर से इससे पहले भी दोनों बच्चों को रक्त उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान कर चुके हैं।रोशन के लिए रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने सक्रिय सदस्य अभिमन्यु यादव से संपर्क किया। सूचना मिलते ही अभिमन्यु यादव ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर बच्चे के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर दिपेश चौहान ने कहा कि थैलेसीमिया से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.