धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो सीमा पर स्थित तेलमच्चो पुल पर रविवार को भीषण जाम लगने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब दो घंटे तक पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क पर बड़े और छोटे वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से आवागमन बाधित हो गया। सबसे अधिक परेशानी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को हुई। जाम के कारण कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके और परीक्षा से वंचित रह गए। रविवार को धनबाद के परीक्षार्थी बोकारो और बोकारो के परीक्षार्थी धनबाद स्थित परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए तेलमच्चो पुल से गुजर रहे थे। परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने रास्ता दिखाकर मदद की, जबकि महुदा और बोकारो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ...