Dhanbad News: तेलमच्चो पुल के समीप नदी में डूबने से युवक की मौत
धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: तेलमच्चो पुल के समीप दामोदर नदी में मंगलवार की सुबह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से लोहापट्टी निवासी जितेंद्र राय (37) की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र राय मंगलवार की सुबह दामोदर नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन उन्हें भुरूंगिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महुदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.