धनबाद, अक्टूबर 24 -- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से लोग घायल Dhanbad News: चासनाला, प्रतिनिधि। झरिया-सिन्दरी मुख्य मार्ग के कांड्रा डीवीसी मुसाबनी कॉलोनी के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं एवं दो बच्चों सहित पांच लोगों को टक्कर मार दी। इसमें तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों ने चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन को एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। मौके पर 108 एम्बुलेंस नहीं होने पर लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद निजी एम्बुलेंस और ममता वाहन से घायलों को धनबाद भेजा गया। बताया जाता है कि सोना कुमारी अपनी मां अपर्णा देवी के श्राद्ध कर्म के लिए भागलपुर-गोड्डा से अपने बच्चों के साथ आई हुई थी। वह अपनी बहन पूजा सिंह और बच्चों के साथ श...