धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: धनबाद। जगजीवन नगर मानस मंदिर प्रचार समिति की ओर से मंदिर परिसर में बुधवार को अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय तुलसी जयंती में अखंड कीर्तन संपन्न हुआ। राजेश सिंह और गायत्री सिंह के साथ पंडित ज्योति झा ने पूर्णाहुति कराई। शाम में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ पीके सिन्हा, प्रो. एसके अग्रवाल और डॉ आरएन राय ने कवियों एवं स्कूली बच्चों को रामचरितमानस की प्रति एवं मोमेंटो प्रदान की। भजन गायिका वंदना झा एवं पिंकी झा भजनों से समा बांधा। डॉ संगीता नाथ, विश्वजीत कुमार, मनोज अनजान, जेपी कर्ण, रंजन श्रीवास्तव, डॉ अरविंद अंशुमान, आयुषि कुमारी और नीतू कुमारी ने कविता पाठ किया। यह भी पढ़ें- जन-जन में उतरे 'मानस', तभी रामराज्य : प्रो. विश्वंभरनाथ कार्यक्रम सफल बनाने में निरंजन सिंह, विन...