धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डेंगू एवं चिकनगुनिया से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओ) और दो सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) के खिलाफ कार्रवाई की है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों का अगले आदेश तक प्रशिक्षण के दिन का वेतन अथवा मानदेय रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। बता दें कि तीन जुलाई को आयोजित प्रशिक्षण में सभी सीएचसी से चिकित्सकों और सीएचओ को शामिल होना था। तोपचांची सीएचसी के दो एमओ को बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- पीएम पोषण योजना का एसएमएस नहीं करने वालों का वेतन स्थगित इसमें केवल एक डॉ संज्ञा पहुंची थीं। झरिया के दो एमओ औ...