धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: बासुदेवपुर-एकड़ा शिव मंदिर के समीप सोमवार की सुबह एक वाहन से तीन गायों को ले जा रहे चालक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद युवकों ने उक्त वाहन जेएच-10 सीडब्ल्यू-3442 को लोयाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना का वर्णन वाहन पकड़ने वाले युवकों ने खुद को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद (विहिप), केंदुआ प्रखंड का सदस्य बताया। प्रशांत कुमार कालिंदी व कल्याण पासी ने बताया कि एकड़ा पुल के समीप वाहन पर नजर पड़ने के बाद साथियों के साथ उसका पीछा कर उसे रोका गया। पूछताछ में चालक ने पहले गायों को केंदुआ का बताया, जबकि बाद में फुसरो का होने की बात कही। जांच-पड़ताल के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

गायों की सुरक्षा युवकों का कहना है कि तीनों गायों को फिलहाल उन...