Dhanbad News: तीन इंस्पेक्टर व तीन दारोगा ने सात राउंड की थी फायरिंग
धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के संत निरंकारी चौक के पास हुई मुठभेड़ में तीन इंस्पेक्टर व तीन दारोगा ने सात राउंड फायरिंग की थी। बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के स्व लिखित बयान में इसका खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह में ही उन्हें सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के लोग रात में एक जमीन कारोबारी से रंगदारी वसूलने आनेवाले हैं। मामले की जानकारी पर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देशन में टीम गठित की गई थी। रवि कुमार के बयान पर बरवाअड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जिक्र है कि टीम 17 अगस्त की रात घटनास्थल पर पहले से मुस्तैद थी। रात में कुर्मीडीह चौक से संत निरंकारी चौक के बीच पुलिस ने सड़क किनारे अपराधियों की घेराबंदी की थी। जैसे ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और कारोबारी से एक लाख रुपए रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.