Dhanbad News: तिरंगा राखी संग सीआईएसएफ कैंप पहुंची छात्राएं
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। न्यू एंजेल्स होम स्कूल में भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा तीन से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर बेहद खूबसूरत राखियां, राखी चित्र और राखी थाल तैयार किए। कुछ बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत आकर्षक तिरंगा राखी भी बनाई। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाएं और 10 छात्राएं जियलगोरा स्थित सीआईएसएफ कैंप पहुंचीं। बच्चों का स्नेह देखकर जवानों ने उन्हें उपहार दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिंदु, प्रियंका, हुदा, शिफा, अंजली, सफिया, हरिम, सालोनी, प्रिया, अंशिका, आकांक्षी, सुमित, सगीर और संजीव की मुख्य भूमिका रही। मौके पर स्कूल के निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.