धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह छह बजे से नौ बजे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बिजली गुल रहने के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। मोटर नहीं चलने से कई लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। शहर के कई क्षेत्रों में भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। थोड़ी देर बिजली आने के बाद दोबारा कटने से लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटने से लोगों को घरों और दुकानों में परेशानी हुई। विभागीय स्तर पर तकनीकी खराबी को दूर कर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया गया। शाम तक कई इलाकों में बिजली का आना-जाना लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...