धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: गोंदूडीह और बसरिया के ग्रामीण रैयतों, विस्थापितों व असंगठित मजदूरों के समर्थन में भाजपा सांसद ढुलू महतो और झामुमो के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एक मंच पर नजर आए। तिवारी बस्ती में एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ आयोजित सभा में दोनों नेताओं ने बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग संचालक को कड़ी चेतावनी दी। नेताओं के कड़े रुख के बाद बीसीसीएल जीएम निखिल बी. त्रिवेदी ने समस्याओं के समाधान के लिए 30 अक्तूबर को त्रिपक्षीय बैठक बुलाने की घोषणा की। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि संचालक गोली-बम की राजनीति बंद करें। यदि हिंसा हुई तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी और समस्याओं का समाधान नहीं होने तक बीसीसीएल का एक इंच काम आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने वेस्टेड जमीन के नाम पर शोषण बंद करने और निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओ...