धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। भारत सरकार की जीरो कोल लिकेज नीति के तहत बीसीसीएल के खनन क्षेत्रों की ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन व विशेष वाहन जांच आदि के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ड्रोन सर्विलांस से महुदा, गोनूडीह, पुटकी, एरिया-10 और एरिया-12/12ए के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई। यह भी पढ़ें- कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सघन अभियानअवैध मुहानों की भराई कुछ निष्क्रिय अवैध मुहाने व रैट होल चिह्नित किए गए। एरिया-12/12ए में चिह्नित खुले अवैध मुहानों की भराई के लिए जरूरी कार्रवाई जारी है। पांच एरिया में ड्रोन उड़े। बुधवार को असूचना आधारित छापेमारी, एरिया डोमिनेशन, ड्रोन सर्विलांस, अवैध मुहानों की पहचान एवं भराई तथा विशेष वाहन जांच के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी...