Dhanbad News: ड्यूटी के दौरान बीसीसीएल कर्मी की तबीयत बिगड़ने से मौत
धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत कर्मी रमेश कुमार रजक की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। तृतीय पाली में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रीजनल अस्पताल डुमरा में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद परिजनों और श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने शव को ब्लॉक कार्यालय के मुख्य द्वार पर रखकर आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग की। प्रबंधन ने पहले 90 दिनों के भीतर कागजात जमा करने पर नियमानुसार नियोजन देने की बात कही। श्रमिक नेताओं द्वारा उत्पादन बाधित करने की चेतावनी के बाद प्रबंधन ने मृतक के पुत्र को औपबंधिक नियोजन देने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मौके पर श्रमिक नेता गोपाल मिश्रा, भरत महतो, लगनदेव यादव, इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.