Dhanbad News: डोमगढ़ में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा कल से
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: डोमगढ़ दामोदर नदी छठ घाट के समीप 27 अक्तूबर से सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा यज्ञ शुरू होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कथा यज्ञ को लेकर सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उक्त आयोजन डोमगढ़ निवासी गीता देवी के सौजन्य से हो रहा है। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पंडित गौरांग गौरी करेंगी। उनके सहयोगी मुकेश राजपुरोहित ने बताया कि 26 अक्तूबर को सुबह 8 बजे दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथावाचक गौरांग गौरी लंदन और जर्मनी में भी प्रवचन कर चुकी हैं। दो नवंबर को पूर्णाहुति के बाद तीन नवंबर को महाभंडारा होगा। आयोजिका के पुत्र शशि सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसके लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। तैयारी में गीता देवी, शशि सिंह, श्रीकांत सिंह और कृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.