Dhanbad News: डॉ स्मिता प्रियदर्शनी बनीं डायलिसिस की नोडल पदाधिकारी
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में डायलिसिस सेवा की जिम्मेदारी अब असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ स्मिता प्रियदर्शनी संभालेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने एमडी एवं डीएम नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ स्मिता प्रियदर्शनी को डायलिसिस का नया नोडल पदाधिकारी बनाया है। इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश एक नवंबर से प्रभावी होगा। तब तक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पूर्णिमा करकेट्टा डायलिसिस की नोडल पदाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। एक नवंबर से डॉ प्रियदर्शनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ के नेतृत्व में डायलिसिस सेवा के बेहतर समन्वय और मरीजों के उपचार की निगरानी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे किडनी रोगियों को समय पर डायलिसिस और बेहतर चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.