धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक शाखा की शिक्षिका डॉ आरती कुमारी ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के दमोह स्थित एकलव्य विवि से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार सहित परिजनों में हर्ष का माहौल है। बीते नौ वर्षों से शिक्षण कार्य से जुड़ी डॉ आरती कुमारी ने अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास जारी रखा और अपने लक्ष्य को हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...