Dhanbad News: डॉक्टर ने धक्का देकर कमरे से बाहर निकाला और जान मारने की धमकी दी
धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: सदर अस्पताल में बीमार बेटे की अल्ट्रासोनोग्राफी कराने पहुंची वासेपुर की महिला ईश्मन फातिमा ने अल्ट्रासोनोग्राफी करने वाले डॉ. शिशिर कुमार झा पर धक्का देने, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना सोमवार दोपहर की है। घटना के बाद महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हो हल्ला किया। फातिमा के अनुसार वह अपने बीमार बेटे की अल्ट्रासोनोग्राफी कराने शनिवार को अस्पताल आई थी। उसे महिला कर्मी ने सोमवार सुबह नौ बजे आने के लिए कहा था। निर्धारित समय पर पहुंचकर उसने नंबर लगाया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर करीब दोपहर 12 बजे पहुंचे और उसके बेटे की अल्ट्रासोनोग्राफी की। जांच के बाद रिपोर्ट के बारे में पूछने पर महिला कर्मचारी ने आधे घंटे बाद बुलाया। वह बीमार बच्चे के साथ अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.