धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आनेवाले दिनों में डॉक्टर मरीजों की पर्ची हाथ से नहीं, बल्कि कंप्यूटर पर तैयार कर उन्हें देंगे। अस्पताल को पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड करने की दिशा में तेजी से पहल की जा रही है। ओपीडी से लेकर इनडोर, जांच, दवा वितरण और मरीज के डिस्चार्ज तक की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन करने की तैयारी है। इससे मरीजों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा और इलाज की प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। अधिकारियों की मानें तो अस्पताल को एबीडीएम (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) से 109 कंप्यूटर मिलने वाले हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से पहले ही विभिन्न विभागों में 10 से अधिक नए कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया के अनुसार वर्तमान में ओपीडी में करीब 70 प्रतिशत मरीजों का ऑनलाइन रजिस...