धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: डेफोडिल्स बचपन एकेडमी, करकेंद में दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों ने डांडिया व बंगाली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने 'महिषासुर मर्दिनी' पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। प्राचार्य तापस बनर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक चंडीचरण बनर्जी को श्रद्धांजलि भी दी। मंच संचालन शिक्षिका मिताली चटर्जी और सुमन सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डांडिया की धूम यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डांडिया की धूम यह भ...