धनबाद, जुलाई 18 -- Dhanbad News: सिंदरी, प्रतिनिधि। धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन सिंदरी शाखा की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार की शाम को संरक्षक जितेंद्रनाथ सरखेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पुराने लंबित मामलों बकाया राशि, विवाद एवं दूर्गा पूजा ब्लैक लिस्ट से संबंधित मामलों के निपटारा के लिए शिकायतों को 5 अगस्त तक शाखा कार्यालय में जमा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को ओर सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए 31 जुलाई को पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष हराधन महतो, सचिव परितोष कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, अमित कुमार शर्मा, सुरेंद्रनाथ, गुहा ठाकुर, एच एन सिंहा, अजीत महतो, हरदयाल सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...