धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की जिला कमेटी ने बुधवार को बाबूडीह में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। बढ़ते वैश्विक तापमान और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती को देखते हुए पेड़ ही जीवन है अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान आम, अमरूद, पीपल, बरगद, अर्जुन सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण की सबसे मजबूत कड़ी हैं। ये जल संरक्षण, वायु शुद्धीकरण, प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता के संरक्षण, पक्षियों के आश्रय और वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- पौधरो...