धनबाद, अक्टूबर 17 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डुमरी तीन नंबर स्थित वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। कार्यक्रम में भक्ति गीतों और मधुर भजनों की ऐसी रसधारा बही कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। गायिका रिधिमा साहनी ने 'तेरे दर को छोड़ के किस दर जाऊं मैं' भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, गायिका शिल्पा ने 'तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है' भजन के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: सप्तमातर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन मोहाल से पहुंचीं खुशी आचार्य ने 'कितने दिनों के बाद है आई रात भजन की' की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमन...