धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रतिनिधि। डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो, पार्वती चरण महतो, राथू रजवार के विरुद्ध चल रहे मुकदमे की सुनवाई शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हुई। अदालत में शनिवार को कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया। मामले के एक अन्य आरोपी सुभाष महतो अनुपस्थित रहने के कारण 25 अगस्त को सुभाष के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का आदेश दिया था। 27 नवंबर 2023 को रवि कुमार आनंद की शिकायत पर जयराम महतो, पार्वती चरण महतो, रथु महतो व सुभाष महतो एवं अन्य के खिलाफ बोकारो जिला के सियालजोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सांसद ढुलू महतो के मामले में हुई सुनवाई यह मामल...