धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। धनबाद नगर निगम के वार्ड 38 अंतर्गत डुमरी में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर वार्ड पार्षद जय कुमार ने नाराजगी जताते हुए टाटा स्टील कंपनी के सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्षद जय कुमार ने बताया कि डुमरी में पुराना आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हो चुका था। जर्जर भवन में बच्चों के आने-जाने में परेशानी होती थी। इसके कारण आंगनबाड़ी सेविका अपने घर से केंद्र का संचालन कर रही थीं। जिला उपायुक्त के आदेश के बाद बच्चों की सुविधा के लिए नए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा था। पार्षद के अनुसार, गुरुवार को तेज बारिश के दौरान कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र को तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। पा...