धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: धनबाद। डीसी आदित्य रंजन ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्या सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करा लेने, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल-खारिज, मकान आवंटन, फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने, जमीन विवाद, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, सीएनटी जमीन पर जबरन जेसीबी चलाकर कब्जा करने, निरसा हटिया मोड़ एवं सिनेमा हॉल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने तथा विशेष चिकित्सीय सहायता समेत कई मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Banka News: चार पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, मंझगाय-डरपा पंचायत के शिविर मे...