धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: डीवीसी मैथन सीएसआर की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को लेफ्ट बैंक स्थित डीवीसी हायर सेकेंडरी स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। सीएसआर मैनेजर डॉ कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है। बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता के संस्कार डालना एक सशक्त समाज की नींव रखता है। मौके पर नोडल अधिकारी आकाश आनंद, रवि कुमार सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोरा चंद घोष, जयंत फनी, संदीप बनर्जी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्वच्छता आधारित पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...