धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: डीवीसी के 79वें स्थापना दिवस पर सीएसआर की ओर से मैथन क्लब में इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सुबीर कुमार साहा कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान ने की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। सीएसआर गतिविधियों का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास करना ही नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं सामाजिक पर ध्यान देना है। प्रथम खेल सीनियर ग्रुप में एचएस स्कूल लेफ्ट बैंक ने डिनोबिली स्कूल को हराया। वहीं जूनियर ग्रुप में एचएस स्कूल लेफ्ट बैंक ने एसबी स्कूल को हराया। यह भी पढ़ें- Pakur News: द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट...