धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: डीवीसी के 79वें स्थापना दिवस पर सीएसआर की ओर से मैथन क्लब में आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट शुक्रवार को संपन्न हुआ। जूनियर वर्ग में डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल ने एमई स्कूल को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं सीनियर वर्ग में डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल ने डीवीसी राइट बैंक हाई स्कूल को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेमेंटो और रेफरी को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा ने की। मौके पर शैलेश गुप्ता, रौशन लकड़ा, डॉ उमेश कुमार, सुखमय नायक, धीरज कुमार, डॉ कौशलेन्द्र कुमार, रवि कुमार सिन्हा, समलेंदु मजूमदार, उज्ज्वल बनर्जी, संजय कुमार संगम, गोरा चंद घोष, उदित नारायण सिन्हा, राम लखन या...