धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: झारखंड सरकार के निर्देश और डीवीसी मुख्यालय के आदेश पर डीवीसी मध्य विद्यालय मैथन का डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय (राइट बैंक) मैथन में विलय कर दोनों विद्यालयों को एकीकृत रूप से संचालित करने की पहल की गई है। डीवीसी मैथन के उप महाप्रबंधक (प्रशासन एवं मास) ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद को पत्र लिखकर विलय एवं एकीकृत संचालन की अनुमति मांगी थी। शिक्षा विभाग की टीम द्वारा दोनों विद्यालयों के स्थल निरीक्षण और आवश्यक जांच के बाद इन्हें एक ही परिसर में एकीकृत रूप से संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इससे विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, शैक्षणिक सुविधाओं और मानव संसाधनों का बेहतर समन्वय व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा। डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय को आदर्श एवं मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा。

विद्...