धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी मैथन के सीएसआर केंद्र में शुक्रवार को ग्रामीण क्लबों के बीच 40 फुटबॉल वितरण किया। फुटबॉल प्राप्त करने वाले क्लबों में नीमडांगा, बेबुलडांगा, मिडिल स्कूल एरिया नंबर 6, मेढ़ा फुटबॉल क्लब, कुमावद, हनुमान सेवा क्लब, काली पहाड़ी क्लब, कैसरकुरल, एमएस क्लब, गोगना, पोलाडीह, मेढ़ा जय हनुमान क्लब, मेढ़ा कालीमाता क्लब सहित अनेक संस्थाएं शामिल है।

डीवीसी का उद्देश्य कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा ने कहा कि डीवीसी केवल विद्युत उत्पादन एवं आधारभूत विकास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के माध्यम से समाज के समग्र विकास के लिए भी निरंतर प्रतिबद्ध है। खेल युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को सही दिशा प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम ...