धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: सालविशाल डीवीसी क्लब ने रविवार को दाड़दाहा तूफान स्पोटिंग क्लब की ओर से टार्जन, विनय व रामनाथ हेंब्रम की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। विजेता टीम ने धनबाद के अनन्या फुटबॉल क्लब को पराजित किया। भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने विजेता व मुखिया सुनिता मल्लिक ने उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया। मौके पर पंसस भोलानाथ महतो, समीर कुमार मुर्मू, नरेश हेंब्रम, इश्वर मरांडी, नुनुलाल हेंब्रम, सावित्री देवी, आकाश, मंगल, मानोतान, बिरसा मुर्मू, गोविंद हेंब्रम, मुकेश हेंब्रम आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: फुटबॉल में द बॉयज क्लब ने दर्ज की खिताबी जीत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...