धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। विभिन्न पब्लिक स्कूलों में रविवार से एडमिशन फॉर्म मिलना शुरू होगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, डिनोबिली सीएमआरआई में एडमिशन फॉर्म मिलेगा। कई स्कूलों में ऑनलाइन तो कई स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध होगा। स्कूलों ने एडमिशन नोटिस में अभिभावकों से अपील की कि अभिभावक रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बच्चे के नाम व जन्मतिथि सही-सही भरें। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के नोटिस के अनुसार 15 नवंबर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। प्री-नर्सरी, नर्सरी, प्रेप में नामांकन लिए जाएगा। कक्षा दो, पांच, छह, सात आठ व नौ में कुछ सीटें खाली हैं। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक ऑनलाइन व ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नर्सरी, केजी वन व केजी टू का फॉर्म मिलेगा। लड़कियों के ...