Dhanbad News: डीएवी सीएफआरआई में बंटे कपड़े के थैले
धनबाद, अक्टूबर 17 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई में शुक्रवार को प्राचार्या महुआ सिंह के नेतृत्व में अर्ध-वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड के साथ विद्यालय की वार्षिक पत्रिका प्रदान की गई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 'गो ग्रीन' अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों द्वारा बनाए गए इको-फ्रेंडली कपड़े के थैले वितरित किए गए। प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास और उन्हें पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी बनाना है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 1.74 लाख स्कूलों को फाइव स्टार तक स्वच्छ व हरित रेटिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.