धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ परिसर में मंगलवार को रोड सेफ्टी व कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ। टाटा एरिया मैनेजर सेफ्टी, भेलाटांड़ सुधांशु शेखर व एचसीएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा शिक्षा के बाद कॅरियर व रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका चंद्राणी बनर्जी ने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, अनुशासन व लगन के साथ उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ भविष्य की शिक्षा, करियर व रोजगार के सही विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देना तथा उनमें लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना था।

हिंदी हि...